फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पिकअप पलटने से एक की मौत, पांच जख्मी

पिकअप पलटने से एक की मौत, पांच जख्मी

Mon, 29 Apr 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
पिकअप पलटने से एक की मौत, पांच जख्मी
जिला अस्पताल से एक घायल ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर
विज्ञापन

जहांगीराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र सदरपुर में धामीसरांय के पास अनियंत्रित पिकअप पलटने से उसमें सवार एक मजदूर की मौत हो गई और एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

रविवार सुबह शाहजहांपुर से मजदूरों को लेकर आ रही एक पिकअप सीतापुर-बहराइच मार्ग पर सदरपुर थाना क्षेत्र के धामीसरांय गांव के पास ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे पिकअप में सवार सोनेलाल, नेकराम व सहदेव निवासीगण मुजेहना थाना थानगांव, वली मोहम्मद, साबरीन निवासी अयोध्यापुरवा थाना थानगांव, सूरज निवासी बघैय्या थाना थानगांव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इन लोगों को पुलिस ने सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने इन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चालीस वर्षीय सोनेलाल की मौत हो गई। अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से नेकराम की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed