फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बाढ़ के स्थाई समाधान को किया जा रहा काम: स्वाती

बाढ़ के स्थाई समाधान को किया जा रहा काम: स्वाती

Sat, 08 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ के स्थाई समाधान को किया जा रहा काम: स्वाती
बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने काशीपुर, खमरिया व शेखूपुर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

सीतापुर/तंबौर। प्रदेश की बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने शुक्रवार को शारदा नदी के तटवर्ती बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। मंत्री ने बाढ़ से बचाव व राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अफसरों को दिए।

काशीपुर, खमरिया व शेखूपुर में बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल जानकर उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। इसीलिए वह बाढग़्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्यों का निरीक्षण मौके पर जाकर स्वयं कर रहे हैं। इस क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए स्थाई समाधान किया जा रहा है। कार्ययोजना बना ली गयी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शारदा नदी के किनारे पर स्थित काशीपुर के डाउन स्टंीम में बसे काशीपुर, बढ़इन पुरवा, खमरिया आदि गांवों में होने वाले कटान से सुरक्षा के लिए 41 परक्यूपाइन स्टड निर्माण की परियोजना 22.36 करोड़ रुपये की बना ली गयी है। इसके बन जाने से इस क्षेत्र के 18 गांवों को बाढ़ की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शारदा नदी के दाई ओर बसे बसन्तापुर व देवपालपुर को बाढ़ से बचाने के लिए 12 करोड़ की परियोजना बनाई गई है। मंत्री ने बताया कि जिले में बाढ़ एवं कटान से सुरक्षा के लिए 35.59 करोड़ की चार परियोजनाओं पर काम कराया जा रहा रहा है। इन परियोजनाओं में अब तक कुल 9 करोड़ रुपये खर्च हो चुके है।

इन परियोजनाओं में घाघरा नदी के दाएं किनारे पर तहसील बिसवां के गांव गुडिय़नपुरवा, मिडईपुरवा, परमेश्वरपुरवा, गोलौककोडर आदि को कटान से सुरक्षित करने के लिए स्टड निर्माण कराया जा रहा है।

इन परियोजनाओं में घाघरा के दाएं किनारे पर तहसील महमूदाबाद के अंतर्गत ग्राम-सिसईया बाजार, चन्द्रभाल का पुरवा, कनरखी, अटौरा एवं अंगरौरा आदि ग्राम समूह की कटान से सुरक्षा हेतु स्टड निर्माण की परियोजना, घाघरा के दाएं किनारे पर स्थित तहसील बिसवां के अन्तर्गत ग्राम-निर्मलपुरवा, कोनी, फौजदारपुरवा आदि ग्राम समूह की कटान से सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा परियोजना भी शामिल हैं।

विधायक ने गल्ला मंडी की मांग की
सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री से अपने विस क्षेत्र में गल्ला मंडी के निर्माण की मांग की। इस पर मंत्री ने प्रस्ताव देने के लिए कहा। विधायक ने जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही है।


बसंतापुर में स्टड बनवाने की मांग
तंबौर क्षेत्र के बाढ़ एवं कटान प्रभावित बसंतापुर निवासी विनीत तिवारी, राजू पांडेय, शिव शंकर, पंकज सिंह, सोम कार्तिक गुप्ता आदि ने मंत्री को ज्ञापन देकर शारदा नदी के किनारे स्टड बनवाने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि बसंतापुर परियोजना जानकारी में है। आप लोगों को आश्वस्त करती हूं कि अगली बार बाढ़ आने से पूर्व समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed