{"_id":"5a5651b34f1c1b09198b4573","slug":"81515606451-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से विक्षिप्त की गई जान (संशोधित)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से विक्षिप्त की गई जान (संशोधित)
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
ठंड से विक्षिप्त की मौत
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात कड़ाके की ठंड से एक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार सुबह क्षेत्र के एक सूखे तालाब में उसका शव पड़ा देख लोगों का घटना की जानकारी हुई। मृतक के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मछरेहटा थाना क्षेत्र के गांवों में 45 वर्षीय एक विक्षिप्त व्यक्ति कई दिन से घूम रहा था। बुधवार सुबह उसका शव ग्राम परसदा के निकट एक सूखे तालाब में पड़ा मिला। परसदा गांव के कुछ ग्रामीण बुधवार सुबह टहलने निकले तो सूखे तालाब में शव पड़ा देख थाने में खबर दी। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि, कड़ाके की ठंड में तन ढंकने के कपड़े नहीं होने के कारण सर्दी लगने से ही उसकी मौत हुई है। थानाध्यक्ष बलराम मिश्र ने बताया कि, मरने वाला शख्स विक्षिप्त था। वह काफी समय क्षेत्र में मौजूद बताया जा रहा है। सर्द मौसम में बीमार होने की वजह से उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।