{"_id":"599c6af14f1c1b8f738b459f","slug":"81503423217-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किसान की पिटाई कर 20 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने किसान की पिटाई कर 20 हजार लूटे
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
किसान की पिटाई कर 20 हजार लूटे
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात सशस्त्र बदमाशों ने एक किसान से 20 हजार रुपये लूट लिए। किसान भैंस खरीदने निकला था। भैंस न मिलने पर वह घर जा रहा था। लूट की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी माता प्रसाद सोमवार को भैंस खरीदने के लिए घर से निकला था। वह साइकिल से दर्जिन पुरवा गांव गया था। वहां पर भैंस पसंद न आने पर वह बिना खरीदे ही लौट रहा था। बरगदवा पुल के निकट सशस्त्र बदमाश लूटपाट की नीयत से खड़े थे।
जैसे ही माता उधर से गुजरा तो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने माता प्रसाद की पिटाई करते हुए उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
जिसकी बात मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।