फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   8.52 lakh plantion today

आज रोपे जाएंगे 8.52 लाख पौधे

Sun, 10 Jul 2016 11:12 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 10 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
8.52 lakh plantion today
पौधारोपण - फोटो : डेमो फोटो

जनपद में सोमवार को 8.52 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण के लिए जिले भर में 100 स्थान चिह्नित किए गए हैं। पौधरोपण महाभियान सुबह दस बजे से शुरू होगा। जिले के इतिहास में ऐसा पहला मौका है, जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में पौधे रोपे जाएंगे। 

विज्ञापन


विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर प्रदेश सरकार ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में पौधरोपण का अभियान दर्ज कराने की तैयारी कर रखी है। इस कार्य में सीतापुर जनपद भी अपनी सहभागिता निभाएगा। पौधरोपण महाभियान के तहत समूचे जनपद में 100 स्थान चिह्नित हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें मिश्रिख रेंज में सबसे अधिक 24 स्थान सेलेक्ट हुए हैं, जहां पौधरोपण किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर इलासिया बाल वनोद्यान में भी पौधरोपण होगा। इसके अलावा सरायन नदी पर भी पौधे रोपे जाएंगे। इसी प्रकार बिसवां रेंज में 12 स्थानों पर पौधरोपण किया जाना है, जिनमें शारदा सहायक नहर पटरी को प्रमुखता से चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर काफी संख्या में पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा सिधौली रेंज में 14 स्थानों पर, महमूदाबाद रेंज में 10 स्थानों पर, महोली रेंज में 10 स्थानों पर, लहरपुर रेंज में 10 स्थानों पर पौधे जाएंगे। पौधरोपण में नीम, शीशम, पीपल, जामुन, अर्जुन आदि 24 प्रजातियों के पौधे चुने गए हैं। सोमवार की सुबह पौध रोपण किया जाएगा।वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पौध रोपण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed