फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   77 candidates, including BJP-SP, filled the form

भाजपा-सपा समेत 77 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Fri, 04 Feb 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
77 candidates, including BJP-SP, filled the form
नामांकन करते जाते सीतापुर सदर के भाजपा प्रत्याशी राकेश राठौर गुरू। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। तहसील सदर स्थित विभिन्न कक्षों में नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को सर्वाधिक 77 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। महोली और सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशियों के साथ ही सपा-बसपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों और निर्दलीयों ने नामांकन दाखिल किए। तमाम प्रत्याशियों ने अतिरिक्त सेट में नामांकन किया। तहसील के अंदर व बाहर व्यापक सुरक्षा के बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

विधानसभा की नौ सीटों के लिए 27 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। गुरुवार को अंतिम दिन विधानसभा महोली से भाजपा के प्रत्याशी शशांक त्रिवेदी ने नामांकन दाखिल किया। बहुजन मुक्ति पार्टी से तेज नारायण, लोकतंत्र जनवादी पार्टी से नफीस खां, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी से सिपाही व निर्दलीय राम कुमार और प्रदीप ने पर्चा भरा। विधानसभा सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश राठौर गुरु ने अपने प्रस्तावकों के साथ निर्वाचन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इसी विधानसभा से भाजपा जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने और रामेश्वर प्रसाद ने भाजपा की ओर से नामांकन किया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट से बाबूराम, कांग्रेस से शमीना शफीक, आप से आनंद जायसवाल और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में साकेत मिश्रा, नारायण उर्फ राम नारायन, राम शंकर, आजान, दिनेश कुमार जायसवाल, गया प्रसाद ने पर्चा भरा। विधानसभा हरगांव से कांग्रेस की ममता भारती, बसपा से रानू चौधरी, आप से संदीप कुमार, राष्ट्रीय विकल्प पार्टी से राम सहाय, लोक बंधु से रामपाल और निर्दलीय संदीप कुमार ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार वर्मा व निर्दलीय सुंदरी देवी और सलमा बेगम ने नामांकन किया। बिसवां विधानसभा से भाजपा के निर्मल कुमार वर्मा, प्रजाशक्ति पार्टी से रामलखन गौतम, निर्दलीय बृजरानी, शशिकला वर्मा, सहजराम, आप से आदर्श, जनता दल यूनाइटेड से राम किशोर वर्मा ने नामांकन किया।
सेवता विधानसभा से बसपा के आशीष प्रताप सिंह, कांग्रेस से विजयनाथ अवस्थी, भाजपा के ज्ञान तिवारी, सपा के महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू, विकासशील इंसान पार्टी की शंाती देवी, निर्दलीय मस्तूरी खातून ने नामांकन किया। महमूदाबाद से कांग्रेस की ऊषा वर्मा ने नामांकन किया। यहीं से भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी से माया वर्मा, आप से राज कुमार गुप्ता और निर्दलीय विनोद कुमार, रघुनंदन, अंजुली देवी, फरह मीसम अम्मार रिजवी, प्रिया वर्मा ने नामांकन किया।
विधानसभा सिधौली से आवामी समता पार्टी से महेंद्र कुमार, सपा के हरगोविंद भार्गव, बसपा के पुष्पेंद्र कुमार, कांग्रेस की कमला रावत, भाजपा के मनीष रावत, वोटर्स इंटरनेशनल के राजकरन, आप के कन्हैया लाल, राष्ट्रीय जनशक्ति समाज पार्टी के सुनील कुमार, सर्वराज पार्टी के वीरेंद्र कुमार और निर्दलीय आदित्य प्रकाश, इमरती लाल, सुनीता, सतीश कुमार भार्गव ने नामांकन किया।
मिश्रिख विधानसभा से बहुजन मुक्ति पार्टी की उर्मिला देवी, भाजपा के रामकृष्ण भार्गव, कांग्रेस के सुभाष, बसपा के श्याम किशोर, भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा के राम स्वरूप, सपा से कुमुदलता, आप से बाबूराम और निर्दलीय अजय भार्गव, मनोज कुमार, मनोज, प्रदीप कुमार राजवंशी, सुनीता, मीना देवी, शारदा देवी ने पर्चा दाखिल किया।

आज होगी पर्चों की जांच
चार फरवरी को दाखिल सभी नामांकन पत्रों की आरओ व एआरओ की ओर से जांच की जाएगी। सात फरवरी को शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। यह सभी कार्यवाही तहसील सदर स्थित दो भवनों के विधान सभावार नौ कक्षों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed