फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नहर में डूबकर दिव्यांग महिला की मौत

नहर में डूबकर दिव्यांग महिला की मौत

Sun, 16 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
नहर में डूबकर दिव्यांग महिला की मौत
बिसवां कोतवाली इलाके की घटना
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक दिव्यांग महिला का संतुलन बिगड़ जाने से वह नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदरपुर थानाक्षेत्र के बनिगवां में रहने वाली रूबी (28) पत्नी अनुज कुमार अपनी चार साल की बेटी विभा के साथ शनिवार को लखनऊ से वापस अपने गांव जा रही थी। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर के पुरैनी पुल की पटरी पर बैठकर रूबी वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच वह खड़ी हुई तो दिव्यांग होने की वजह से इसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गई। उसकी बेटी के चीखने-चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने रूबी को नहर से बाहर निकाला। खबर पाकर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के घर वालों को सूचना देकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed