फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मंडी में लाखों रुपयों का घपला

इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मंडी में लाखों रुपयों का घपला

Sat, 21 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मंडी में लाखों रुपयों का घपला
खाताधारकों ने किया हंगामा और प्रदर्शन
विज्ञापन

सीतापुर। शहर में गल्ला मंडी स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में खाताधारकों के लाखों रुपयों का घपला सामने आया है। इन लोगों ने शुक्रवार को जहां बैंक के सामने प्रदर्शन व हंगामा किया। वहीं बैंक इस मामले में एक बैंक मित्र के सिर पूरा आरोप मढ़ रहा है। प्रदर्शन के चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचे खाताधारकों को समझाया।

शहर के हेमपुरवा निवासी किरन देवी, महेश, रामदेवी, फूलमती, सुमन, सहसापुर के जयकरन, विद्यावती, नीरज, नारायन नगर के राकेश राठौर आदि दर्जनों लोगों के खाते गल्ला मंडी स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में है। ये सभी ऐसे लोग हैं जो मंडी में मजदूरी करके रुपये अपने खाते में जमा करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को खाताधारक जब बैंक पहुंचे, तो उन्हें अपनी पासबुक पर रुपये कम चढ़े मिले। इस बात को लेकर खाताधारकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि बैंक के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और उनके रुपयों में गड़बड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अरविंद पांडेय मौके पर पहुंचे और खाताधारकों को समझाकर शांत किया। इस मामले में शाखा प्रबंधक गुरुशरण त्रिपाठी ने बताया कि जो भी खाताधारक रुपयों में घपले का आरोप लगा रहे हैं, इन सभी खाताधारकों ने बैंक मित्र कमलेश के माध्यम से रुपये जमा किए। कमलेश ने करीब चार लाख रुपये खाताधारकों से लिए और उसे लेकर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed