{"_id":"5974cfbd4f1c1b5f198b45ce","slug":"71500827581-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूदे ग्रामीण का शव बाराबंकी जिले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कूदे ग्रामीण का शव बाराबंकी जिले में मिला
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
नहर में कूदे ग्रामीण का शव बाराबंकी जिले में मिला
महमूदाबाद (सीतापुर)। शारदा नहर में शुक्रवार की शाम छलांग लगाने के अधेड़ का शव करीब छत्तीस घंटे बाद बाराबंकी जनपद के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में पचघरा गांव के पास नहर में उतराता हुआ मिला। फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी भेज दिया गया है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के डफरा निवासी लल्लन (40) पुत्र कीढ़ी ने शुक्रवार की देर शाम शारदा सहायक नहर के नूरपुर पुल से उत्तरी नहर में छलांग लगा दी थी। इसके बाद से कोतवाली पुलिस व लल्लन के परिवारीजन गोताखोरों की मदद से शारदा नहर में उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार की रात करीब ढाई बजे लल्लन का शव बाराबंकी जनपद की फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के पचघरा गांव के पास शारदा सहायक नहर में दिखाई दिया। शव को पोस्टमाटम के लिए बाराबंकी भेज दिया है।