{"_id":"6217d7af5284a9091e735a44","slug":"66-36-percent-voters-cast-their-vote-sitapur-news-lko6192839194","type":"story","status":"publish","title_hn":"66.36 फीसदी मतदाताओं ने दिया वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66.36 फीसदी मतदाताओं ने दिया वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में 66.36 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सेवता विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने रिकॉर्ड 70.96 प्रतिशत मतदान किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बीते चुनाव की तरह इस बार भी मतदान करने में फिसड्डी रहे। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार 2.23 फीसदी कम मतदान हुआ है। इससे कुछ सीटों पर परिणाम चौंकाने वाले होने की संभावना जताई जा रही है।
जिले में 31 लाख 40 हजार 719 मतदाता हैं। नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3870 बूथों पर मतदाताओं ने मतदान किया। 23 फरवरी को मतदान के दिन सभी विधानसभा क्षेत्रवार कुल मतदान प्रतिशत जारी किया गया था। इसके अनुसार 66.85 फीसदी मतदान हुआ था। इस दिन देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा होने के बाद पीठासीन अफसरों की ओर से दिए गए मतलेखा को संकलित करने के बाद जो अंतिम मतदान प्रतिशत गुरुवार को जारी किया गया, उसके अनुसार 66.36 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है। इसके अनुसार विधानसभा क्षेत्र में महोली में 65.92 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
इसी प्रकार सदर विधानसभा क्षेत्र में 57.97 प्रतिशत, हरगांव में 67.92 प्रतिशत, लहरपुर में 67.54 प्रतिशत, बिसवां में 69.9 प्रतिशत, सेवता में 70.96 प्रतिशत, महमूदाबाद में 69.42 प्रतिशत, सिधौली में 68.46 और विधानसभा क्षेत्र मिश्रिख में 61.42 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। सेवता के मतदाता वोटिंग करने में अव्वल रहे।
विज्ञापन
सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान करने में अन्य विधानसभा क्षेत्रों से फिसड्डी रहे। बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने अधिक जोश दिखाया था। तब 68.59 फीसदी मतदान हुआ था। इस प्रकार इस बार 2.23 फीसदी कम मतदान हो सका। राजनीतिक जानकारों के अनुसार मतदान का प्रतिशत कम होने से कुछ सीटों की गणित गड़बड़ा सकता है।
विधानसभा क्षेत्र मतदाता पड़े मत
महोली 378710 249649
सदर 399067 231339
हरगांव 326667 221872
लहरपुर 354439 239388
बिसवां 337724 236069
सेवता 314092 222879
महमूदाबाद 315617 219101
सिधौली 355051 243067
मिश्रिख 359346 220710