{"_id":"5980b5124f1c1b0c468b4667","slug":"61501607186-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्रों पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पुत्रों पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्रों पर अवैध कब्जे का केस दर्ज
पिसावां (सीतापुर)। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति व उसके दो पुत्रों पर अवैध कब्जे का मामला दर्ज कराया है। पिसावां थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव के पास एक बड़ा तालाब है। गाटा संख्या 56 पर दर्ज तालाब की जमीन पर गांव के ही कालिका व उसके दो पुत्रों संतोष व उमाशंकर ने कब्जा कर रखा था। इस मामले को लेकर प्रधान राजीव श्रीवास्तव ने एसडीएम मिश्रिख को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटाने की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल संदीप सिंह 15 मई को गांव पहुंचे और जांच की। जिसके बाद अवैध कब्जे को पुलिस की मौजूदगी में हटवाया। मगर तीनों ने दोबारा उस जमीन पर कब्जा कर लिया। इस पर मिश्रिख तहसीलदार महेंद्र कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल संदीप सिंह को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर लेखपाल ने कालिका व उसके पुत्र संतोष तथा उमाशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिसावां थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में लोक संपत्ति क्षति निवारण के तहत पिता व पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।