फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   निकाय चुनाव के शंखनाद से चढ़ा सियासी पारा

निकाय चुनाव के शंखनाद से चढ़ा सियासी पारा

Fri, 27 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के  शंखनाद से चढ़ा सियासी पारा
4.16 लाख वोटर चुनेंगे अपनी सरकार
विज्ञापन


सीतापुर। निकाय चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। इसी के साथ चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। जिले की छह पालिका और पांच पंचायतों के लिए तीसरे चरण में 29 नवंबर को मतदान होगा।

नामांकन 4 नवंबर से शुरू होंगे। अबकी यहां 4 लाख 16 हजार 237 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि सियासी दलों ने अभी अपने प्रत्याशी घोषित नही किए हैं पर आचार संहिता लागू होते ही संभावित उम्मीदवारों में हलचल बढ़ गई है। प्रशासन ने भी निकाय चुनाव संबंधित कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। निकाय चुनाव तीन चरणों में होंगे। सीतापुर में तीसरे व अंतिम चरण के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो जाएगी। जिले में नगर पालिका बिसवां, लहरपुर, मिश्रिख, खैराबाद, महमूदाबाद व सीतापुर और नगर पंचायत हरगांव, पैंतेपुर, महोली, सिधौली, तंबौर को मिलाकर 11 निकाय क्षेत्र हैं।

इन निकायों के 4 लाख 16 हजार 237 मतदाता अपने छह पालिका व पांच पंचायत अध्यक्षों के अलावा 222 सभासद चुनेंगे। अधिसूचना के साथ आचार संहिता लागू होते ही चुनावी माहौल एकाएक गर्म हो गया है।


राजनीतिक पार्टियों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लिहाजा, प्रमुख सियासी दलों से टिकट हासिल करने को लेकर दावेदारों में हलचल बढ़ गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन की ओर से भी चुनाव संबंधी कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed