फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 years old encroachment removed

Sitapur News: 50 साल पुराना कब्जा हटा, 27 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त

Wed, 24 Dec 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 years old encroachment removed
हटाया गया अवैध निर्माण।
सीतापुर। तहसील सदर अंतर्गत मंडी गेट के सामने खूबपुर मार्ग पर स्थित एक बेशकीमती खलिहान की जमीन को करीब 50 वर्ष बाद जिला प्रशासन ने कब्जामुक्त करा लिया है। लगभग दो बीघा तीन बिस्वा की इस भूमि पर वर्ष 1984 से अवैध कब्जा था। डीएम डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर धामिनी एम दास ने बताया कि मुक्त कराई गई इस जमीन की अनुमानित बाजार दर करीब 27 करोड़ रुपये है। डीएम को मिली शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश की और इसे सरकारी अभिलेखों में खलिहान की भूमि पाते हुए अतिक्रमण हटा दिया।
विज्ञापन

वहीं, कब्जाधारक पवन बंसल ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि वर्ष 1984 में एसडीएम के आदेश से इस जमीन को आबादी में दर्ज किया गया था। जिसके बाद 9 नवंबर 1998 को उन्होंने मुरारका ब्रदर्स से इसकी रजिस्ट्री कराई थी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके इन दावों को साक्ष्यों के अभाव में गलत मानकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed