फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   45 bighas of sugarcane ashes burnt in flames

लपटों में जलकर 45 बीघा गन्ना राख

Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
45 bighas of sugarcane ashes burnt in flames
गोंदलामऊ (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते लगी आग ने जमकर कोहराम मचाया। आग की बेकाबू लपटों ने कुछ ही देर में करीब 12 किसानों की 45 बीघा गन्ने की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव के उत्तर मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस के कई किसानों की गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठती देखकर गांव के लोग और किसान मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने की वजह से लोग आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना दमकल की टीम को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शत्रोहन का पांच बीघा, रघुवीर का दो बीघा, लोटन का पांच बीघा, अनंत का चार बीघा, महेंद्र सिंह का तीन बीघा, संतोष का नौ बीघा, विजय का पांच बीघा, सरोज का दो बीघा, पप्पू सिंह का आठ बीघा, प्रकाश का तीन बीघा गन्ना जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग किन कारणों के चलते लगी है, इसका पता नहीं चल सका है। किसानों का कहना है कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। चर्चाएं हैं कि किसी ने बीड़ी पीने के बाद फेंक दिया, उसी से आग लगी है। सूचना पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed