{"_id":"cd419a758fc62a7fcc4e9108a8253655","slug":"43-thousand-of-rupee-looted-fron-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों से 43 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों से 43 हजार की लूट
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कोतवाली इलाके के कुसेपा खनियापुर निवासी शारदा अपने बेटे मोनू व गांव के ही कमला के साथ खीरी जिले के नकहा जदफर पशु बाजार को भैंसा बेचने गया था। गुरुवार शाम 43 हजार का भैंसा बेचकर ये लोग साइकिल से वापस लौट रहे थे। पिपरिया क्रेशर के पास दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश आ धमके।
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक आगे लगा कर साइकिल सवारों को रोक लिया। रोकने के बाद इन लोगों पर बदमाशों ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर 43 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने इनकी पिटाई भी की। वारदात को अंजाम करने के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
जिसके बाद पीड़ित लहरपुर कोतवाली की भदफर पुलिस चौकी पहुंचे। लूट के शिकार लोग चौकी में बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन