फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   42,516 children found weak in Nipun test

Sitapur News: निपुण टेस्ट में 42,516 बच्चे मिले कमजोर

Wed, 08 Nov 2023 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 08 Nov 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
42,516 children found weak in Nipun test
सीतापुर। निपुण टेस्ट में 42,516 बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहद कमजोर मिला। इन्होंने 40 फीसदी से भी कम अंक अर्जित किए हैं। वहीं ए प्लस की श्रेणी में महज 33,800 बच्चे ही सफल हो सके। कमजोर बच्चों पर अब विशेष फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों के लिए निपुण असेसमेंट टेस्ट हुआ था। इसमें कक्षा एक से आठ तक के नौनिहालों का शैक्षिक स्तर परखा गया था। नौनिहालों ने ओएमआर सीट पर सवालों के जवाब दिए थे। इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बच्चों को ए प्लस, ए, बी, सी, डी व ई श्रेणी में रखा गया है। इस परीक्षा में 3,48,439 नौनिहाल पंजीकृत थे। जिसमें 2,31,242 नौनिहालों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाले नौनिहालों को ए प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इसमें 33,800 नौनिहाल सफल हुए हैं। सफलता में इनका प्रतिशत महज 14.62 फीसदी है। इसी तरह ए श्रेणी में 75 से 90 फीसदी अंक वाले नौनिहाल शामिल है। इसमें 53,003 बच्चे पास हुए हैं। 22.92 फीसदी सफलता रही। बी श्रेणी में 60 से 75 फीसदी अंक हासिल करने वाले 52,154 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी सफलता का प्रतिशत 22.55 फीसद रहा है। इसी तरह सी श्रेणी में 50 से 60 प्रतिशत वाले विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें 27,979 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनका प्रतिशत 12.10 फीसदी रहा। डी श्रेणी में 40 से 50 फीसदी के विद्यार्थी रहे हैं। इसमें 21,790 के सापेक्ष 9.42 फीसद रहा है। ई श्रेणी में 40 फीसद से कम विद्यार्थी शामिल किए गए हैं। इसमें 42,516 विद्यार्थी शामिल है। यह 18.39 फीसद रहा है।


विशेष फोकस रहेगा
निपुण परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले विद्यार्थियों पर विशेष फोकस रहेगा। अगली परीक्षा में इन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया जाएगा।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed