{"_id":"5b2166794f1c1b2b428b4abb","slug":"41528915577-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी पानी में भारी तबाही तीन की मौत, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी पानी में भारी तबाही तीन की मौत, 17 घायल
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं गिरे छप्पर तो कहीं गिरे बिजली के खंभे, कई लोगों की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर
सीतापुर। जिले में बुधवार की शाम आंधी-बारिश जिले के गांजर इलाके में कई हिस्सों में भारी तबाही लेकर आया। कहीं पर छप्पर दीवार समेत गिर गया। तो कहीं बिजली के खंभे गिर गए। तबाही का आलम यह रहा कि चार लोगों की मौत हो गई । जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक गांजरी क्षेत्र के बिसवां, रामपुर मथुरा ,महमूदाबाद सीएचसी में घायलों का आना जारी था।
सदरपुर क्षेत्र के धर्मपुर निवासी गुफरान (25) उसका भाई अरबी (20) व उसकी मां अहिल्या (55) छप्पर के नीचे लेटी थी। शाम के वक्त अचानक तेज आंधी पानी आ गया। इससे पहले कि मां व दोनों बेटे को समझ पाते। छप्पर दीवार समेत गिर गया। आंधी-पानी इस कदर तेज थी कि कोई इस परिवार की चीख को न सुन सका।
हवाएं जब हल्की हुई सब लोगों का ध्यान घटनास्थल की तरफ गया। ग्रामीणों ने आननफानन मलवा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक गुफरान व उसके भाई अरबी की मौत हो चुकी थी। जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
सदरपुर थाना क्षेत्र के सददूपुर में टीनशेड व दीवार गिरने से नजर मोहम्मद के पुत्र सुहेल (12) की दबकर मौत हो गई। जबकि पत्नी सबीबुल बानो (40) गम्भीर रूप रूप घायल हो गई। उधर थानगांव थाना क्षेत्र के झंडा कुटी में बिजली का खंभा गिरने से गांव का निवासी सागर (21 ) दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवार के सदस्यों ने उसको रामपुर मथुरा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के अहमदाबाद निवासी बाबू खां छप्पर के नीचे बैठा हुआ था। आंधी पानी की वजह से छप्पर दीवार समय गिर गया, जिसकी वजह से बाबू खान की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
इसी गांव में छप्पर गिरने से राजेंद्र कुमार (35 ),उसकी पत्नी रामदेवी (30) पुत्री गोल्डी (5) सुहानी (4) अंशिका (1) गंभीर रूप से घायल हो गई। जलालपुर में छप्पर व् दीवार गिरने से जाहिद की पुत्रियां यासमीन (15) और कुलप्रीत (20) जख्मी हुई हैं। गुलजार शाह नगर में छप्पर व दीवार गिरने से पुतानी (50) घायल हुआ है।
सेठगंज में टिनशेड व दीवार गिरने से कांशीराम का पुत्र शिवम (17), मुराऊ टोला में राकेश की पत्नी सुनीता देवी (35), अमर नगर में टीन शेड गिरने से लवलेश (25) साल घायल हुआ है। बिसवां के महाराजा गंज में टिनशेड वह दीवार गिरने से नसीर की पत्नी कैसर बानो (43) पुत्री रुबीना (19 ) सबीना (16) गंभीर रूप से घायल हो गई।