{"_id":"68b48f45745b2f268b003afc","slug":"3900-patients-got-treatment-at-the-fair-sitapur-news-c-102-1-slko1037-139353-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 3900 मरीजों ने मेले में कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 3900 मरीजों ने मेले में कराया इलाज
Sun, 31 Aug 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी में इलाज करते चिकित्सक।
जुकाम व बुखार के आए अधिक मरीज
लहरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में डॉ. अख्तर ने 77 मरीज, अकैचनपुर फरीदपुर में डॉ. प्रज्ञा शरण आनंद ने 75, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरिया में डॉ. आदित्य ने 79, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढखेरा में डॉ. तलत जहां ने 72 व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरुल्लापुर में फार्मासिस्ट अशोक ने 67 मरीजों का इलाज किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि बरसात के मौसम की वजह से सभी पीएचसी पर वायरल फीवर, खांसी, जुकाम व त्वचा रोग से पीड़ित अधिक मरीज आए।
80 ने करवाया इलाज
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खूबपुर, सदर बाजार व दुर्गापुरवा में करीब 80 मरीजों ने दोपहर एक बजे तक इलाज करवाया। बरसात के चलते त्वचा रोग के अधिक मरीज पहुंचे। इन मरीजों को पांच दिन की दवाएं दी गई। बुखार के चलते 40 मरीजों को जिला अस्पताल व सीएचसी के माध्यम से मलेरिया की जांच करवाने की सलाह दी गई।
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को किया गया। मेले में करीब 3900 मरीजों ने इलाज करवाया। इस दौरान बुखार, खांसी, जुकाम, त्वचा रोग के अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
मेले में सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया था। 10 बजे के बाद भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दवा दी। कई दिन से बुखार आने पर मलेरिया की जांच करवाने की सलाह दी। त्वचा रोग में पीठ पर दाना, हाथ व पैर में खुजली, त्वचा पर लाल दाने के अधिक मरीज आए थे। हालांकि त्वचा व बुखार संबंधित रोगों की दवा मौजूद मिली। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मेले में पहले से ही दवा का स्टॉक भेजवा दिया गया था। इस समय दवाओं की कोई कमी नहीं है।