{"_id":"682633e262729a68e80e521c","slug":"330-lakh-stolen-from-a-shop-near-the-police-station-sitapur-news-c-102-1-slko1055-132332-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: थाने के निकट दुकान से 3.30 लाख की चाेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: थाने के निकट दुकान से 3.30 लाख की चाेरी
Fri, 16 May 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 16 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाने के पास स्थित कीटनाशक की दुकान से चोरों ने करीब 3.30 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सीतापुर-नैमिषारण्य मार्ग पर तेजासिंहपुरवा निवासी दलजीत सिंह की खालसा पेस्टीसाइड के नाम से दुकान है। बुधवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह दुकान का शटर टूटा हुआ मिला।
पीड़ित के मुताबिक चोर शटर तोड़कर घुसे और दुकान में रखे 3.30 लाख रुपये चोरी कर लिए। दलजीत ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने अपनी पत्नी के इलाज के लिए किसी से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। उन्हीं रुपयों को वापस देने के लिए दुकान में रखा गया था। इसके अलावा तीस हजार रुपये दुकान में रखे थे। मौके पर आई पुलिस ने भी मामले की जांच की। इसमें दुकान से चुराई गई गुल्ल्क दुकान के पीछे बाग में खाली पड़ी मिली। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एसओ ने एसपी को नहीं दी थी जानकारी, लगी फटकार
सूत्रों की मानें तो एसओ रामकोट ने घटना की जानकारी एसपी अंकुर अग्रवाल को नहीं दी थी। किसी अन्य माध्यम से एसपी को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने थानाध्यक्ष को फोन कर फटकार भी लगाई। थाने के पास हुई चोरी से एसपी खासे नाराज दिखाई दिए। हालांकि सुरेश पटेल ने बताया कि उन्होंने एसपी के मीडिया सेल को मामले की जानकारी दी थी।