फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सदर व मिश्रिख में बनेगा नया थाना

सदर व मिश्रिख में बनेगा नया थाना

Fri, 08 Feb 2019 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सदर व मिश्रिख में बनेगा नया थाना
सीतापुर। जिले की पुलिसिंग व्यवस्था अब चाक चौबंद होगी। शहर व मिश्रिख कोतवाली का विभाजन किया जाएगा। इसकी जगह पर दो नए थाने बनाए जाएंगे। इससे आम लोगों को पुलिस की अच्छी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अपने बजट में दो नए थानों के भवन निर्माण पर होने वाले खर्च को मंजूरी देते हुए बजट दे दिया है। इससे जिले में अब थानों की संख्या 28 हो जाएगी। यानि दो नए थानेदार और बढ़ जाएंगे। जिले में 25 थाना व एक महिला थाना है। इनकी संख्या मिलाकर 26 है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली व मिश्रिख इलाके में दिन प्रतिदिन आबादी का बोझ बढ़ता जा रहा है। वहीं इन क्षेत्रों का विस्तार भी हो रहा है। इससे पुलिसिंग व्यवस्था पर अधिक दबाव पड़ रहा है। इस पर जिला प्रशासन ने इन दोनों जगहों पर नए थाने का बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब इसको मंजूरी मिल गई है। साथ ही भवन निर्माण के लिए बजट में व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इन थानों पर अब दबाव कम होगा। साथ ही लोगों को अपने क्षेत्र में पुलिसिंग की अच्छी सेवाएं भी मिलेगी। शहर कोतवाली इलाके को काटकर सदर थाना बनाया जाएगा। इसके साथ ही मिश्रिख कोतवाली के क्षेत्र को दो भागों में बांटकर नया थाने को स्वरुप मिलेगा। इससे जिले में अब थानों की संख्या 26 से बढ़कर 28 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed