फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नगरीय सीमा के छूटे मकान आएंगे कर के दायरे में

नगरीय सीमा के छूटे मकान आएंगे कर के दायरे में

Sat, 06 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगरीय सीमा के छूटे मकान आएंगे कर के दायरे में
नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में हुआ निर्णय, बढ़ाए जाएंगे सफाईकर्मी
विज्ञापन

सीतापुर। नगर पालिका सीमा क्षेत्र में बने मकानों का नए सिरे से सर्वे किया जाएगा। इसमें उन मकानों का चिन्हित किया जाएगा जो नगर पालिका से सुविधाएं तो लेते हैं लेकिन वह हाउस व वाटर टैक्स नहीं देते हैं। फिर इन पर टैक्स लगाया जाएगा।

इसके पीछे उद्देश्य नगर पालिका की आय बढ़ाना है। इसके अलावा नगर पालिका में स्वच्छता, पेयजल व जलकल अनुभाग में कर्मचारियों को ठेके पर रखा जाएंगे। यह निर्णय शनिवार को नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में लिए गए।
विज्ञापन


अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व ईओ किंशुक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील परिसर में बोर्ड बैठक हुई। इसके शुरू होते ही सभासदों ने अपने-अपने प्रस्ताव देने शुरू कर दिए। कोई अपने मोहल्ले में गंदगी की शिकायत कर रहा था तो कोई खराब हैंडपंप दुरुस्त न होने पर परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी व फल मंडी के कारण लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए स्थान देने की बात उठी। इससे कई बार शोरशराबा होने लगा तो अध्यक्ष को बीच में रोकना पड़ा। नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी मकानों का नए सिरे सर्वे कराया जाएगा।

इसमें छूटे मकानों को चिन्हित करके टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। जिससे नए वित्तीय वर्ष से आय बढ़ाई जा सकें। हालांकि इस समय नगर पालिका करीब 24 हजार मकानों से टैक्स वसूलती है।

पालिका के एक अनुमान के मुताबिक इस सर्वे के बाद करीब 10 हजार और मकान टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। इस पर सभी सभासदों ने हामी भरकर प्रस्ताव पारित करा दिया। मॉडल सिटी के तहत नगर पालिका सीतापुर का चयन होने के कारण सफाई व्यवस्था में कर्मचारियों की संख्या आड़े आ रही है।

इस पर सफाई अनुभाग द्वारा 66 नए सफाई कर्मचारी ठेके पर रखे जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर यह पास हो गया। वही सभासद इससे अधिक कर्मचारियों की तैनाती की मांग कर रहे थे। लेकिन अध्यक्ष ने बजट न होने का हवाला देकर पहले 66 कर्मचारियों को ही रखने की बात कही।

नगर पालिका की परिसम्पत्तियों का किराए कम किए जाने का मुद्दा भी उठा। इस पर निर्णय हुआ कि इसके लिए फाइल शासन को संदर्भित की जाएगी। उसके बाद ही निर्णय हो सका। वही नवगठित बोर्ड के शपथ समारोह में खर्च हुए एक लाख 22 हजार रुपये का प्रस्ताव पास हुआ।

नगर पालिका सीतापुर का नया भवन पिछले तीन साल से बन रहा है। लेकिन अभी तक यह अधूरा ही पड़ा है। इस पर सभासदों ने कहा कि हम लोग लगातार इधर-उधर के भवनों में बैठकर बोर्ड बैठक करते हैं। हर बार यही कहा जाता है कि जल्द भवन बन जाएगा।

अगर नगर पालिका जाते हैं तो सभासदों के बैठने के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे में भवन बनाने वाली ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की आवाज उठी। इस पर ईओ ने पूरी फाइल सामने पेश करने की हिदायत दी है। पिछले चार माह से एक भी दाखिल खारिज नहीं हुई।

इस पर सभासदों ने आवाज उठाई। जिस पर निर्णय हुआ कि इस समय मौजूद सभी दाखिल खारिज की फाइल को तैयार करके ईओ के सामने पेश किया जाए। उसके बाद सभी की एक साथ दाखिल खारिज कर दी जाएगी। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक महेश गुप्ता, वैभव कपूर, शिवकुमार त्रिपाठी सहित सभी सभासद मौजूद रहे।

हेमपुरवा वार्ड का बदलेगा नाम
शहर के चुंगी चौकी के पास हेमपुरवा वार्ड बसा हुआ है। इस वार्ड का नाम शहीद परमवीर चक्र सम्मानित कैप्टन मनोज पांडेय के नाम से रखने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से इसे पास कर दिया। अब यह वार्ड कैप्टन मनोज पांडेय के नाम से जाना जाएगा।

मनमाने तरीके से कर लगाने की होगी जांच
इससे पहले करीब 20 लोगों को गृहकर की नोटिस दिया गया था। जिन्होंने नगर पालिका पर मनमाने तरीके से टैक्स लगाने की शिकायत की थी। यह मुद्दा बोर्ड बैठक में जोरशोर से उछला। इस पर निर्णय लिया गया है टैक्स लगाने के पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जिन लोगों ने पूरा पैसा जमा कर दिया है। अगर जांच में गलत मिलता है तो उन्हें पैसा वापस किया जाएगा।

हैंडपंप दुरुस्त को बढ़ेंगे मिस्त्री व हेल्पर
सभासदों ने मोहल्ले में लगे हैंडपंप खराब होने के बाद शिकायत करने के बाद भी दुरुस्त न होने की शिकायत की। जिस पर कर्मचारियों की कमी की बात सामने आई। इस पर नगर पालिका के जलकल अनुभाग ने दो-दो मिस्त्री व हेल्पर रखने का प्रस्ताव रखा। यह सभी ने मंजूर कर लिया।

नगरीय निकाय के राशनकार्डों का फिर होगा सर्वे
अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने खुद ही राशनकार्ड में अपात्रों के चयन की बात उठाई। उन्होंने कहा कि तमाम पात्र बिना राशनकार्ड के घूम रहे हैं। इस पर बोर्ड बैठक में निर्णय हुआ कि नगर पालिका के कर्मचारी सभासद के साथ मिलकर फिर से सर्वे करेंगे। सभासद के संस्तुति के आधार पर कार्ड बनवाए जाएंगे।

अलाव जलवाने की उठी मांग
सभासदों ने कहा कि इस समय भीषण ठंड पड़ रही है कि अलाव जलवाने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों से शिकायत करो तो वह सुनते नहीं है। इस पर निर्णय हुआ कि जिस वार्ड में अलाव जलने हैं उससे पहले वहां सभासद को इसकी जानकारी दी जाए।


उसके बाद ही पर्याप्त लकड़ी दी जाए। वहीं लाल कपड़ा कोठी के पास फल व सब्जी मंडी लगने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर सभासद प्रदीप गुप्ता ने इसे ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed