{"_id":"597a15ae4f1c1bd9208b47d7","slug":"31501173166-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने दो शातिर चोरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने दो शातिर चोरों को दबोचा
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने दो चोरों को दबोचा
दिल्ली, बनारस व बरेली आदि में घटनाओं को अंजाम दे चुके आरोपी
सीतापुर। जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर कई घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से चोरी की नकदी व मोबाइल आदि बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जीआरपी के मुताबिक इनमें एक आरोपी दिल्ली, बनारस, सीतापुर, लखीमपुर आदि क्षेत्रों में तकरीबन ढाई सौ घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
एसओ जीआरपी विवेक कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को सीतापुर सिटी रेलवे स्टेशन से लखीमपुर निवासी अंसार उर्फ राका व अखिलेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी के कई मोबाइल, हजारों की नकदी बरामद की गई। एसओ के एकत आरोपी अंसार पर ट्रेनों में चोरी के नौ मुकदमे सीतापुर व लखीमपुर में दर्ज हैं। जीआरपी के मुताबिक अंसार अब तक दिल्ली, बनारस, सीतापुर, लखीमुपर, बरेली, मुरादाबाद आदि में करीब ढाई सौ घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अखिलेश वर्मा पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।