{"_id":"597772b34f1c1b1d348b4588","slug":"31501000371-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहनों पर प्रशासन का चला चाबुक, खामियां मिलने पर 16 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वाहनों पर प्रशासन का चला चाबुक, खामियां मिलने पर 16 वाहनों का चालान
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खामियां मिलने पर 16 स्कूली वाहनों का चालान
सिटी मजिस्ट्रेट बोले, आगे भी जारी रहेगा चेकिंग अभियान
सीतापुर। डीएम के आदेश पर प्रशासन व परिवहन विभाग के अफसरों ने शहर में स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान टीम को फिटनेस सर्टिफिकेट तो दूर, आरसी, फर्स्ट एड किट, पीसीए ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं मिले। इस पर टीम ने 16 वाहनों का चालान कर दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल के नेतृत्व में एसडीएम सदर प्रभाकांत अवस्थी, एआरटीओ प्रदीप व सीओ की टीम ने मंगलवार को शहर में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टीम ने मदर्स प्राइड, स्टडी वेल और रीजेंसी स्कूलों के वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस, इमरजेंसी विंडो, फर्स्ट एड किट व मेंटीनेंस चेक की। इस दौरान 16 वाहनों में कई खामियां मिलने पर चालान कर दिया गया। इसके चलते नगर के निजी पब्लिक स्कूल संचालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल ने बताया कि शहर के सभी स्कूली वाहनों की चेकिंग होने तक अभियान चलाया जाएगा।