{"_id":"5fdf93fb8ebc3e41a73fb9cd","slug":"30-shops-in-front-of-arto-sitapur-news-lko555890494","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ के सामने ढहाई 30 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ के सामने ढहाई 30 दुकानें
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ) के सामने से रविवार को अतिक्रमण हटवाया गया। सभी दुकानदारों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी किसी ने दुकान नहीं हटाई। लिहाजा, प्रशासन व पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई करते हुए करीब 30 अस्थाई दुकानें हटवा दी।
एआरटीओ (प्रशासन) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरटीओ कार्यालय के बाहर सड़क के किनारे लोगों ने दुकानों के जरिए अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को असुविधा होती थी। अक्सर जाम भी लग जाता था। पूर्व में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से नोटिस भी प्रकाशित कराई गई थी।
जिसमें अति शीघ्र अतिक्रमण को हटाने को कहा गया था। लेकिन किसी ने अपनी दुकान नहीं हटाई। उसी के तहत कार्रवाई की गई है। सोमवार को गड्ढे पाटकर भूमि का समतलीकरण कराया जाएगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर अमित भट्ट, एआरटीओ प्रवर्तन उदित नारायण पांडेय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।