फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   24400 candidates will give teacher eligibility test at 33 centers

24400 अभ्यर्थी 33 केंद्रों पर देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sat, 22 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
24400 candidates will give teacher eligibility test at 33 centers
सीतापुर। प्रश्नपत्र लीक होने के चलते रद्द कर दी गई शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को दोबारा कराई जाएगी। यह परीक्षा जिले के 33 केंद्रों पर होगी। दो पालियों की परीक्षा में 24400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा कराए जाने को लेकर प्रशासन ने स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट सहित पर्यवेक्षक प्रत्येक केंद्र पर तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले 28 नवंबर 2021 को यह परीक्षा आयोजित हुई थी लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के चलते परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा के बीच में ही अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र छीन लिया गया था। इससे अभ्यर्थी रोते हुए दिखाई दिए थे। इस मामले के बाद शासन ने दोबारा 23 जनवरी को परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। इसी के तहत रविवार को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। यह परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 15065 अभ्यर्र्थी परीक्षा देंगे। वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। यह परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 9355 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।

कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाएगी। बिना मॉस्क के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed