फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2235 nomination in first day of the second phase

दूसरे चरण के पहले दिन 2235 नामांकन

Thu, 01 Oct 2015 10:33 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण में विकास खंड खैराबाद, ऐलिया, पिसावां, महोली तथा परसेंडी में चुनाव होने हैं। डीडीसी के लिए सदर तहसील और बीडीसी के नामांकन स्थल संबंधित ब्लॉकों पर बनाए गए हैं। गुरुवार सुबह 8 बजे से ही नामांकन स्थलों पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान नामांकन स्थलों के अंदर प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। डीडीसी की 20 सीटों के लिए पहले दिन 182 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


दूसरी ओर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉक खैराबाद में 107 पदों के सापेक्ष 536, ऐलिया में 95 पदों के सापेक्ष 355, पिसावां में 112 पदों के सापेक्ष 380, महोली में 83 पदों के सापेक्ष 322 तथा परसेंडी में 110 पदों के सापेक्ष 460 उम्मीदवारों ने परचा भरा। इस दौरान डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव तथा एसपी कवींद्र प्रताप सिंह नामांकन स्थलों का दौरा कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। जांच के बाद डीडीसी के सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। जबकि बीडीसी में खामी पाए जाने पर पांचो ब्लाकों में कुल 27 नामांकन खारिज किए गए हैं। ब्लाक सिधौली में 6, कसमंडा में 6, गोंदलामऊ में 4, मछरेहटा में 2 तथा मिश्रिख में 9 परचे खारिज किए गए हैं।


2 अक्तूबर को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा। अवकाश की वजह से शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। दूसरे चरण के दूसरे दिन की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed