फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   31 मार्च को सेवानिवृत हो जाएंगे 134 शिक्षक

31 मार्च को सेवानिवृत हो जाएंगे 134 शिक्षक

Tue, 26 Mar 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
31 मार्च को सेवानिवृत हो जाएंगे 134 शिक्षक
रिटायर्ड शिक्षकों के बकाया देयकों के भुगतान की हो रही तैयारी
विज्ञापन

सीतापुर। बच्चों को क, ख, ग का ज्ञान सिखाकर उज्जवल भविष्य बनाने वाले 134 गुरुजन इस माह के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नए सत्र पर जब नौनिहाल स्कूल पहुंचेंगे तो गुरुजी स्कूल से अपनी सेवाएं पूर्ण कर चुके होंगे। इन शिक्षकों का एक साथ 31 मार्च को रिटायरमेंट है।

बकाया भुगतान के लिए इनको दौड़ना न पड़े। इसके लिए महकमा कागजी कार्रवाई पूर्ण करने में जुट गया है। इनके जाने से नौनिहालों को स्कूल में कमी जरुर खलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग में 60 बरस तक अपनी सेवाएं पूर्ण कर चुके 134 प्राथमिक व उच्च्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक 31 मार्च को अपना कार्यकाल पूर्ण कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब महज छह दिन ही इनकी सेवाएं बची हैं। इन शिक्षकों ने पूरे लगन व मन से विभाग को अपनी सेवाएं दी। नौनिहालों का भविष्य संवारने में जीतोड़ मेहनत की है। इनकी मेहनत से ही नौनिहाल आगे चलकर अपने भविष्य को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। इन शिक्षकों की स्कूल में अब विदाई वेला चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक अप्रैल से जब नया सत्र शुरू होगा तो यह गुरुजी स्कूल में मौजूद नहीं मिलेगी। इन शिक्षकों की कमी विभाग व स्कूल को जरुर खलेगी। सेवानिवृत्त के बाद इनको अपना बकाया भुगतान के लिए दौड़ना न पड़े। इसके लिए विभाग इनकी फाइलें कंप्लीट करा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इन सभी की भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।


चलती रहेगी पढ़ेगी
जिले में 3015 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब 13 हजार शिक्षक अध्यापन कर रहे हैं। इसी प्रकार 1156 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इन विद्यालयों में करीब चार हजार नौनिहालों का भविष्य संवारने में जुटे हुए हैं। हालांकि इन शिक्षकों के सेवानिवृत्त से कोई विद्यालय एकल व बंद नहीं होगा। हर विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बनी रहेगी। फिर भी कुछ असर जरुर पड़ेगा।

चल रही है प्रक्रिया
सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को जल्द पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। साथ ही पेंशन पत्रावली भी पूर्ण कर ली जाएगी। यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
-सत्येंद्र पाल, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed