{"_id":"5c5dcb62bdec224e0121dadf","slug":"21549650786-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पैसे का संकट, खाताधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में पैसे का संकट, खाताधारक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक की विकास भवन शाखा का हाल
सीतापुर। इलाहाबाद बैंक शाखा विकास भवन के खाताधारक हलकान हैं। उनकी परेशानी यह है कि यहां की शाखा में आए दिन नकदी का संकट रहता है। जिसके चलते लंच के बाद अक्सर खाताधारकों को कैश के लिए इंतजार करना पड़ता है। शुक्रवार को भी उपभोक्ताओं को इससे जूझना पड़ा।
उधर, इलाहाबाद बैंक के जिम्मेदारों ने इससे इंकार किया। कहा, नकदी खत्म होने के चलते कुछ समय यह समस्या जरूर रही। इलाहाबाद बैंक की शाखा में विकास भवन स्थित दफ्तरों में कार्यरत अफसर व कर्मियों सहित कलेक्ट्रेट, तहसील सदर, वाणिज्य कर विभाग के अफसर-कर्मचारियों के खाते हैं। मगर यहां अक्सर पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं रहता है।
बैंक में अक्सर लंच से पहले ही कैश कम पड़ जाता है। बैंक में नकदी की कमी से उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे खाताधारकों को काफी दिक्कत होती है। अन्य सेवाओं के लिए भी खाताधारकों/ उपभोक्ताओं को बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
उधर, इलाहाबाद बैंक के सहायक प्रबंधक अंजनी पांडेय ने बैंक शाखा में नकदी की समस्या से इंकार किया। कहा कि हो सकता है कि नकदी खत्म होने से कुछ देर समस्या रही हो। पर शाखा में नकदी की कोई समस्या नहीं है।
डिजिटल लेनदेन करें
नियमित कैश की दिक्कत नहीं होती है। बैँक से जानकारी करेंगे। इमरजेंसी में कैश कम हो सकता है। डिजिटल लेनदेन करें, कैश क्यों निकालते हैं।
-प्रवीन कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक।