{"_id":"5a0f1d454f1c1bda538bd8a3","slug":"21510939973-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क, मार्ग प्रकाश, पेयजल, जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे जिले की 927 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्य कराने के लिए शासन ने 14वें वित्त के तहत पंचायतीराज विभाग को 48 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए हैं। ग्राम पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत निधि के खाते में धनराशि भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे फरवरी के प्रथम सप्ताह से संबंधित ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
बीते दिनों शासन ने पंचायतीराज विभाग को ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए 48 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए हैं। इस धनराशि से जिले की 927 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। गौरतलब है कि 14वें वित्त के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराए जाते हैं।
इसमें गांवों में नाली का निर्माण, मार्ग प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई समेत विभिन्न प्रकार के कार्य शामिल हैं। योजना के तहत लंबे समय से शासन से जिले को धनराशि नहीं मिली थी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य लगभग ठप पड़े थे। इससे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को विभिन्न मुश्किलों से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन
इस बीच बीते दिनों शासन ने पंचायतीराज विभाग को 14वें वित्त के तहत 48 करोड़ रुपये भेज दिए। विभाग ने ग्राम पंचायतों की ओर से विभिन्न विकास कार्यों के लिए भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर ग्राम पंचायत निधि में धनराशि भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पंचायतीराज विभाग के लिपिक रईस अहमद ने बताया कि शासन से मिली धनराशि ग्राम पंचायत के खातों में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कटेहरी विकास खंड के कुछ ग्राम पंचायतों में राशि भेज भी दी गई है। शीघ्र ही सभी 927 ग्राम पंचायतों में आवश्यकतानुसार राशि भेज दी जाएगी, जिससे फरवरी के प्रथम सप्ताह से ही विकास कार्य शुरू हो जाए।
शासन से मिली राशि
14वें वित्त के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए 48 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत से मिले विकास कार्यों के प्रस्ताव के अनुसार रुपये भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही सभी ग्राम पंचायत के खाते में राशि भेज दी जाएगी।
- रामअशीष चौधरी, जिला पंचायतराज अधिकारी