{"_id":"597a15be4f1c1b32398b4625","slug":"21501173182-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के झांसे में युवक ने किशोरी से बनाए अवैध संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के झांसे में युवक ने किशोरी से बनाए अवैध संबंध
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा दे किशोरी से दुष्कर्म
गर्भपात कराने के बाद शादी से मुकरा, केस दर्ज
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक किशोरी संग दुष्कर्म किया। इसके बाद दवा देकर उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने बाद में शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
तालगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का कहना है कि उसके गांव में मानपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला निवासी मुकेश करीब तीन साल से रहता था। यहां उसकी ननिहाल है। मुकेश ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके संग शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी नेे दवा दिला कर गर्भ गिरवा दिया। गर्भपात के बाद आरोपी शादी से मुकर गया। इस पर किशोरी ने तालगांव कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर इंद्रवीर सिंह का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।