{"_id":"5b9c02a3867a557feb4e296d","slug":"201536950947-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेजों में चल रही प्राइमरी की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेजों में चल रही प्राइमरी की कक्षाएं
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
त्रैमासिक परीक्षा में विद्यार्थी एक-दूसरे के पास बैठकर रहे थे नकल
सीतापुर। डीआईओएस के निरीक्षण में इंटर कॉलेजों में प्राइमरी की कक्षाएं संचालित होते मिलीं। कर्मचारी बिना सूचना के गैर हाजिर थे। किसी भी विद्यालय में शिक्षक डायरी नहीं मिली। इस पर प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने स्वर्गीय बिद्रा बख्श सिंह इंटर कॉलेज मिलिक गौरिया का मुआयना किया तो यहां पर त्रैमासिक परीक्षा में विद्यार्थी एक दूसरे के पास बैठकर नकल करते मिले। यहां पर बिना शिक्षक डायरी के अध्यापन हो रहा था। भूतल पर प्राइमरी व प्रथम तल पर 6 से 12 तक की कक्षाएं चल रही थीं।
जबकि एक ही भवन में दोनों वर्गों की कक्षाएं नहीं चल सकती हैं। इसी प्रकार गंगा चतुर्भुज सेवा संस्थान इंटर कॉलेज कार्टरगंज में दोनो वर्गों की कक्षाएं एक ही भवन में चलती मिलीं। तीन माह के अंदर दूसरी जगह कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए। ऐसे न करने पर मान्यता प्रत्याहरित किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
यहां पर किसी भी प्रायोगिक विषय की प्रयोगशाला नहीं मिली। स्कूल में चलने वाले वाहनों की सूचना विभाग व एआरटीओ को नहीं दी गई। राजा सूर्य बख्श सिंह इंटर कॉलेज कमलापुर में प्रधान लिपिक जितेंद्र कुमार मिश्रा अनुपस्थित मिले।
इनका अवकाश का कोई साक्ष्य स्कूल में नहीं मिला। इस पर इनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीपी वर्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज खगेसियामऊ में भी दोनो वर्गों की कक्षाएं एक ही भवन में चलते मिलीं। इंटर व डिग्री कॉलेज के बीच में दो जगहों पर खुला रास्ता मिला।
जबकि इंटर कॉलेज से किसी दूसरे स्कूल का रास्ता नहीं हो सकता है। इससे बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल की संभावना रहती है। यहां पर भी प्रयोगशाला नहीं मिली। प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को कमियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।