फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दधीचि कुंड में मरी सैकड़ों मछलियां

दधीचि कुंड में मरी सैकड़ों मछलियां

Fri, 24 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
दधीचि कुंड में मरी सैकड़ों मछलियां
प्रशासन ऑक्सीजन की कमी से मौत बता रहा कारण
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। मिश्रिख के दधीचि कुंड तीर्थ में गुरुवार को करीब एक क्विंटल मछलियां मर गई। सुबह जानकारी होने पर मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। आननफानन में क्षेत्रवासियों ने मरी मछलियों को बाहर निकलवाया। उसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंची।

इतनी अधिक तादाद में मछलियां कैसे मर गई है इसका जवाब किसे के पास नहीं है। इस पूरे मामले में नगर पालिका का रवैया बेहद लापरवाही वाला रहा। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उधर, प्रशासन ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की आशंका जता रहा है। एसडीएम ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


मिश्रिख कस्बे का दधीचि कुंड का पौराणिक महत्व है। 84 कोसीय परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालु यहां पर स्नान पूजन करते हैं। होली में यहां पर आतिशबाजी के बाद ही होलिका दहन होता है। इस तीर्थ में कई प्रजातियां की रंगबिरंगी मछलियां पली हुई हैं। गुुरुवार को जब श्रद्धालु कुंड पर पहुंचे तो मरी हुई मछलियां पानी के ऊपर तैर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पानी में जहर फैलने की आशंका लगी। इस पर कुछ सभासद व पड़ोसियों ने मिलकर मरी मछलियों को बाहर निकलवाया। इसके बाद एसडीएम व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों को आशंका है कि पानी में कही जहर तो नहीं मिला दिया, इसकी वजह से इतनी मछलियां मर गईं।

वहीं प्रशासन ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की बात कह रहा है। लोगों का कहना है कि इसकी देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका की होती है। अगर समय रहते निगरानी की गई होती तो आज यह बड़ी घटना न होती। इसके बाद प्रशासन ने इन मछलियों को जंगल में फेंकवा दिया।


जांच को भेजा गया पानी का नमूना
ऑक्सीजन की कमी से मछलियां मरने की बात सामने आ रही है। इसके लिए जांच टीम बैठा दी गई है। अब हर 15 दिन के अंदर एक पांच सदस्यीय टीम निरीक्षण करके रिपोर्ट सौंपेगी। पानी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
-राजीव पांडेय, एसडीएम मिश्रिख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed