फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बदमाशों ने दो बाइक सवारों को लूटा

बदमाशों ने दो बाइक सवारों को लूटा

Sun, 29 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने दो बाइक सवारों को लूटा
बदमाशों ने दो बाइक सवारों को लूटा
विज्ञापन

सीतापुर। अटरिया में अज्ञात बदमाशों ने पराग डेयरी के दुग्ध संचालक समेत दो बाइक सवार लोगों से लूटपाट की। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पुलिस जांच की बात कह रही है। लूटे गए लोगों में एक बाइक सवार लोग बाराबंकी जिले के निवासी है। बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारपुरवा निवासी महेश अपने चाचा लाल बिहारी व चचेरी बहन आरती के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


अटरिया थाना क्षेत्र में घुंघटेर सीमा पर पुलिया के निकट बाइक से पीछा कर रहे तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाइक को रोक लिया। इसके बाद असलहों से धमकाते हुए बदमाशों ने 8 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल हाथ में आने के बाद बदमाश मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इधर, अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी मुनेश्वर बाइक से कहीं जा रहा था।

नीलगांव मार्ग पर सगरापुर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने बाइक को रोक लिया। बदमाशों ने मुनेश्वर को धमकाते हुए 5 हजार की नकदी व बाइक को लूट लिया।

जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। वारदातों के बाद दोनों पीड़ित थाने पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed