फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   19 villages will get city-like facilities

19 गांवों को मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं

Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
19 villages will get city-like facilities
महोली/महमूदाबाद। शासन की तरफ से महोली व महमूदाबाद नगर निकाय का सीमा विस्तार कर दिया गया है। महमूदाबाद में 10 गांवों व महोली में नौ गांवों को शामिल किया गया है। इससे अब 19 गांवों को शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

1985 में नगर पालिका महमूदाबाद को दर्जा मिला था। 15 वार्ड वाले नगर पालिका का विस्तार करते हुए 1994 में 25 वार्ड बनाए गए थे। इसके बाद से लगातार 28 वर्षों से सीमा विस्तार नहीं हो सका था। ऐसा भी नहीं कि इसके लिए किसी ने प्रयास नहीं किए। लेकिन सारे प्रयास विफल साबित हुए। वर्ष 2020 में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंबरीश गुप्ता ने नगर की सीमा विस्तार का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस सीमा विस्तार में छह ग्राम पंचायतों के 10 राजस्व गांव को शामिल किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत सुकईपुर, इंचौली, चतुराबेहड़, लेलकलां, माल सरायं, गुलरामऊ है। जिनके गांव सुकईपुर, बाछीलपुर, रजुवापुर, चतुराबेहड़, श्यामदासपुर, वाबीपुर, इंचौली, गुलरामऊ, मौलापुर, लेलकलां, रघुवीरपुरवा, गोपालपुर, मालसरायं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में शामिल हुए इन गांवों को नगर जैसी सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अब ऐसे गांवों के पात्रों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपये की मदद मिलेगी।
पूर्व सपा विधायक ने कहा, गांव में बंद हो जाएगा मनरेगा
भाजपा विधायक आशा मौर्या ने बताया कि सरकार ने हमारे क्षेत्र के गांवों को नगर पालिका में शामिल किया है। अब इन गांवों के लोगों को नगर पालिका से मिलने वाली सारी सुविधाएं मिलेंगी। पूर्व सपा विधायक नरेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका का विस्तार होने से फायदा नहीं नुकसान है। गांव में मनरेगा बंद हो जाएगी। हाउस टैक्स बढ़ जाएगा। जलकर देना पड़ेगा। स्टांप बढ़ेगा, नगर पालिका का बजट बढ़ेगा तो आबादी भी बढ़ेगी।
अब नौ गांवों के ग्रामीण बन जाएंगे शहरी
महोली (सीतापुर)। अब जल्द ही महोली के इर्द गिर्द के नौ गांवों के बाशिंदे शहरी कहलाएंगे। इन गांवों में प्रधान का चुनाव न होकर चेयरमैन व सभासद का चुनाव होगा। नगर पंचायत विस्तार की मंजूरी शासन स्तर पर हो गई। इसको लेकर कवायद भी शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत महोली में अब तक 14 वार्ड हैं।
नगर पंचायत के विस्तार की प्रक्रिया करीब 2011 की जनगणना के बाद शुुरू हुई थी। अब इस विस्तार के बाद वार्डों की संख्या में इजाफा होगा। जिससे गांवों के बाशिंदों को अब शहरी सुविधाएं मिलेंगी।
पहले होगा वार्डों का विस्तार
नगर पंचायत विस्तारीकरण की प्रक्रिया में सबसे पहले वार्डों का विस्तार किया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अनुमोदन के बाद सबसे पहले नगर पंचायत के वार्डों के विस्तारीकरण का कार्य शुरू होगा। इसके बाद परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नगर पंचायत में होंगे शामिल
आदर्श नगर पंचायत के विस्तार में आसपास के नौ गांवों को शामिल किया गया है। इसमें महोली बाहरी नगर क्षेत्र महसुनियागंज बाहरी नगर क्षेत्र, गुजिया, कैथा गाजीपुर, बरसहिया, कटीली, भिरिया, अढौरी व अढ़ौरा गांव शामिल हैं। यह गांव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पंचायत का हिस्सा बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed