फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   19 RO, 186 ARO will conduct panchayat by-election

19 आरओ, 186 एआरओ कराएंगे पंचायत उपचुनाव

Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
19 RO, 186 ARO will conduct panchayat by-election
सीतापुर। चुनाव बाद भी रिक्त रह गए त्रितरीय पंचायत के रिक्त 7320 पदों पर उपचुनाव संपन्न कराने का कार्य 19 निर्वाचन अफसर (आरओ) और 186 सहायक निर्वाचन अफसर (एआरओ) की टीम करेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए प्रत्येक ब्लाक में एक-एक एआरओ की रिजर्व में भी तैनाती की है। इन अफसरों द्वारा नामांकन से लेकर मतणना और परिणाम की घोषणा तक के सभी कार्य पूरे कराए जाएंगे। उपचुनाव के लिए नामांकन का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच छह जून को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर होगा।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने पंचायत उपचुनाव निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कराने के लिए ब्लाकवार 19 आरओ नियुक्त किया है। इसके साथ ही कुल 186 एआरओ तैनात किए हैं। विकास खंडवार नियुक्त एआरओ को न्याय पंचायतों का आवंटन संबंधित आरओ द्वारा किया जाएगा। एआरओ अपने आरओ के निर्देशन में कार्य करेंगे। पदाभिहीत एआरओ में से प्रत्येक ब्लाक के लिए एक एआरओ आरक्षित के रूप में तैनात किया गया है। नामित अफसर आयोग द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे।
विज्ञापन

ब्लाक हरगांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी को आरओ नियुक्त गया है। इसी प्रकार सिधौली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सकरन में अधिशाषी अभियंता निर्माण खड-3, लहरपुर में जिल कृषि रक्षा अधिकारी, रेउसा में जिला लेखा परीक्षा आधिकारी, रामपुरमथुरा में जिला उद्यान अधिकारी, मिश्रिख में उपायुक्त उद्योग, महोली में सहायक निदेशक मत्स्य, महमूदाबाद में भूमि संरक्षण अधिकारी महोली, मछरेहटा मे ंसहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, बेहटा में एक्सईएन सिंचाई खंड, बिसवां में जिला रोजगार सहायता अधिकारी, पिसांवा में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर प्रताप सिंह यादव, पहला में अरुणेन्द्र डिप्टी कमिश्रर वाणिज्यकर,परसेंडी में एक्सईएन नलकूप खंड प्रथम, गोंदलामऊ में भूमि संरक्षण अधिकारी रजित राम, खैराबाद में एक्सईएन नलकूप खंड द्वितीय, कसमंडा में जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं विकास खंड एलिया में एक्सईएन शारदा नहर को आरओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ ने जारी की सार्वजनिक सूचना
पंचायत उपचुनाव के कार्यक्रम की जानकारी ब्लाक की जनता को दिए जाने के लिए संबंधित आरओ के द्वारा गुरुवार को सार्वजनिक सूचना जारी की गई। इसके तहत वार्डवार रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों का आरक्षण सहित विवरण एवं प्रधान व बीडीसी के रिक्त पदों को उल्लेख किया गया है। छह जून को सुबह आठ से शाम पांच नामांकन दाखिल होंगे।
इसी दिन अपरांह पांच बजे से कार्य समप्ति होने तक नामांकनों की जांच की जाएगी। सात जून को सुबह आठ से अपरांह तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। इसके बाद प्रतीक आवंटन किया जाएगा।12 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 14 जूनक को सुबह आठ बजे से मतगणना की जाएगी।

पंचायत के रिक्त पदों को विवरण
महमूदाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत कलुुवापुर में प्रधान पद का उपचुनाव कराया जाएगा। ब्लाक गोंदलामऊ के बीडीसी वार्ड 19 उत्तरधौना एवं ब्लाक बिसवां के बीडीसी वार्ड 119 मोचकलां-एक का निर्वाचन होना है। इसके साथ ही ब्लाकवार स्थित ग्राम पंचायतों में रिक्त कुल 7317 सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर उप चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed