फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   19 block pramukh took oath

19 ब्लॉकों के प्रमुखों ने ली शपथ

Fri, 18 Mar 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Fri, 18 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
19 block pramukh took oath
खैराबाद में शपथ ग्रहण करतीं ब्लॉक प्रमुख ऊषादेवी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शुक्रवार को संबंधित ब्लॉक  मुख्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डीएम द्वारा नामित अफसरों ने ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन


बाद में ब्लॉक प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक में विकास को लेकर चर्चा के साथ रणनीति तैयार की गई। जिले के 19 ब्लॉक मुख्यालयों पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
विज्ञापन


कसमंडा में ब्लॉक प्रमुख मीनल सिंह को डीसी मनरेगा केके सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सिधौली में ब्लॉक प्रमुख सुशीला यादव, बेहटा में ब्लॉक प्रमुख ममता वर्मा, बिसवां में ब्लॉक प्रमुख दीपा यादव, गोंदलामऊ में ब्लॉक प्रमुख संदीप राजवंशी, खैराबाद में ब्लॉक प्रमुख ऊषा त्रिपाठी, लहरपुर में ब्लॉक प्रमुख सरला वर्मा, परसेंडी में ब्लॉक प्रमुख मालती सिंह, महमूदाबाद में ब्लॉक प्रमुख मुकेश वर्मा, पहला में ब्लॉक प्रमुख प्रवीण कुमार को अपर जिला विकास अधिकारी एसजे फारुकी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रामपुर मथुरा में ब्लॉक प्रमुख मालती देवी, पिसावां में ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय, मिश्रिख में ब्लॉक प्रमुख नत्थाराम, मछरेहटा में ब्लॉक प्रमुख रामा देवी, महोली में ब्लॉक प्रमुख निर्मला वर्मा, ऐलिया में ब्लॉक प्रमुख विनोद यादव, हरगांव में ब्लॉक प्रमुख सुशीला यादव तथा सकरन में ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार को नामित अफसरों ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed