{"_id":"5c9e689dbdec222dc913092d","slug":"181553885341-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की पीट कर हत्या, पत्नी सहित दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की पीट कर हत्या, पत्नी सहित दो नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के साजिदपुर गांव में वारदात
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के साजिदपुर गांव में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने अपनी मां व उसके कथित प्रेमी को नामजद किया है। वारदात के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
सिधौली के साजिदपुर गांव निवासी इंदल (48) पुत्र डल्ला गांव के बाहर नहर किनारे बने अपने मकान में गुरुवार की रात सो रहा था। शुक्रवार की सुबह जब गांव का ही शिवलाल उसके घर भूसा लेने गया तो इंदल घर के आंगन में मृत पड़ा मिला। उसने गांव में सूचना दी।
साथ ही पुलिस बुलाई गई। सीओ सिधौली अंकित कुमार व इंस्पेक्टर संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के सिर, नाक पर चोट थी। पड़ोस में एक लोहे का रॉड पड़ा था। लोगों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। बताते हैं कि मृतक की पत्नी रामकली कई साल पूर्व अपने एक रिश्तेदार के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
उसकी बड़ी बेटी व एक बेटे की शादी हो गई थी। दो बच्चे अपने ननिहाल में रहते थे। मृतक अकेला ही अपने घर में था। मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने अपनी मां रामकली व उसके कथित प्रेमी रामस्वरूप पर संपत्ति के लालच में हत्या का आरोप लगाया है।
उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें मृतक की पत्नी व उसके कथित प्रेमी अटरिया के सहजनपुर निवासी रामस्वरूप को नामजद किया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।