फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पिपरमेंट की टंकी फटी, चार झुलसे

पिपरमेंट की टंकी फटी, चार झुलसे

Mon, 18 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पिपरमेंट की टंकी फटी, चार झुलसे
तालगांव थाना क्षेत्र के राम लखनपुर में हुआ हादसा
विज्ञापन

सीतापुर/लहरपुर। तालगांव थाना क्षेत्र में पिपरमिंट का तेल निकालने वाली टंकी फट गई। इस हादसे में वहां पर काम कर रहे चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसने वालों में दो सगे भाई शामिल हैं। बताते हैं कि टंकी से भाप बाहर न निकल पाने से प्रेशर इतना जबरदस्त बना कि इस हादसे में टंकी के परखच्चे उड़ गए।

तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामलखनपुर निवासी अखिलेश ने अपने ही खेत में पिपरमिंट का तेल निकालने वाली टंकी लगा रखी है। सोमवार को गांव का निवासी शिवकुमार (35) व उसका भाई मनोज कुमार (22) टंकी में मेंथा ऑयल का तेल निकालने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


आंच तेज हो रही थी कि अचानक जोरदार आवाज के साथ टंकी फट गई। इससे टंकी के पास मौजूद शिवकुमार, मनोज कुमार व अखिलेश तो झुलसे ही, वहीं टंकी से करीब 15 फीट दूर बैठी शिवदेवी (65) भी चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो टंकी फटने से इस कदर धमाके की आवाज निकली कि लोग सहम गए। धमाके की आवाज सुनकर जब गांव के बाशिंदे मौके पर पहुंचे तो टंकी के परखच्चे खेत में बिखरे हुए पड़े थे, वहीं झुलसे हुए चारों लोग बुरी तरह से कराह रहे थे।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आननफानन झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने चारों को भर्ती कर लिया। डॉक्टरों ने शिवकुमार की हालत चिंताजनक बताई है।


शिवकुमार कर रहा पिपरमिंट की खेती
बताते हैं कि अखिलेश के खेत को गांव के ही शिवकुमार ने बटाई पर ले रखा है। उसने खेत में पिपरमिंट की फसल उगा रखी है। सोमवार को खेत में लगी पिपरमिंट की फसल को काटकर तेल निकालने का प्रयास किया जा रहा था। इससे पहले कि वे तेल निकाल पाते, टंकी फट गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed