{"_id":"5a4a7acb4f1c1b686a8bd006","slug":"181514830539-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"813 लाख से बनेगा आचार्य नरेंद्र देव पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
813 लाख से बनेगा आचार्य नरेंद्र देव पार्क
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलसिया पार्क के समीप शुरू हुआ विकास कार्य
सीतापुर। शहरवासियों को नए साल पर एक बेहतरीन पार्क की सौगात मिल जाएगी। पिछली अखिलेश सरकार के कार्यकाल में इलसिया पार्क के समीप आचार्य नरेंद्र देव पार्क चिन्हित किया था। तकरीबन 12 हेक्टेयर जमीन पर इस पार्क के निर्माण में आठ करोड़ 13 लाख रुपये व्यय होंगे।
बजट रिलीज होने के बाद इस पार्क का अत्याधुनिक निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि मार्च तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। शहर के आखिरी छोर कांशीराम कॉलोनी के निकट इलसिया पार्क बना हुआ है।
एमएलसी आनंद भदौरिया ने इस पार्क के समीप में ही एक नया आचार्य नरेंद्र देव पार्क बनवाने की पुरजोर कोशिश की थी। इस पर सपा सरकार ने पिछले बरस पार्क निर्माण की मंजूरी प्रदान की थी। इसके लिए वन विभाग ने 12 हेक्टेयर जमीन मुहैया कराई है।
विज्ञापन
इस पार्क पर करीब 813 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी आवास विकास को सौंपी गई है। शासन ने निर्माण कार्य के लिए पूरा बजट मुहैया करा दिया है। इस पर विकास कार्य शुरू हो गए हैं।
इस बजट से पार्क में लॉन, तालाब, वाटर बोट, आचार्य नरेंद्र देव की मूर्ति, झूले, बच्चों के खेलने के लिए उपकरण सहित तमाम अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक पूरा पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। इससे यहां पर आने वाले लोगों को तमाम सुविधाएं मिलेंगी।
मार्च तक पूरा हो जाएगा काम
वन विभाग द्वारा जमीन दी गई है। पूरा बजट मिल चुका है। आवास विकास ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। मार्च के अंत तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है।
-डॉ. अनिरुद्ध पांडेय, डीएफओ