{"_id":"596b918f4f1c1b2f088b4600","slug":"181500221839-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषैले कीट के काटने से मासूम की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषैले कीट के काटने से मासूम की गई जान
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विषैले कीट के काटने से बालिका की मौत
संदना। मोहकमगंज गांव में नौ वर्षीय बालिका को शनिवार रात किसी विषैले जंतु के काट लिया। बच्ची का शोर सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। कमरे में देखा मगर कहीं कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद बालिका की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संदना के मोहकमगंज निवासी रामचंद्र की पुत्री शीतल (9) शनिवार रात घर में अपनी बड़ी बहन शिल्पी के साथ सो रही थी। रात करीब दो बजे शीतल के दाहिने हाथ की अंगुली में किसी जंतु ने काट लिया। शीतल की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी। परिवारीजनों ने अंगुली पर पड़ा निशान देखा तो घर के अंदर काफी देर तक तलाश की, लेकिन कोई जंतु नहीं दिखा। इसी बीच शीतल की हालत बिगड़ने लगी। नाजुक हालत देख घरवालों उसे सिधौली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।