{"_id":"62547cd69b63694ee84307bf","slug":"1759-students-left-up-board-exam-sitapur-news-lko625696971","type":"story","status":"publish","title_hn":"1759 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1759 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को रसायन विज्ञान, उर्दू, समाजशास्त्र व व्यवसायिक शिक्षा का प्रश्नपत्र हुआ। इनमें 1759 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई। पहली पाली में इंटरमीडिएट में व्यवसायिक शिक्षा का प्रश्नपत्र था। इस प्रश्नपत्र में 678 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 656 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 22 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
हाईस्कूल में उर्दू का प्रश्नपत्र था। इसमें 1492 विद्यार्थी पंजीकृत थे, 1374 ने परीक्षा दी। 118 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट द्वितीय पाली में समाजशास्त्र व रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र था। इस प्रश्नपत्र में 25,165 विद्यार्थी पंजीकृत थे, 23,546 ने परीक्षा दी और 1619 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई है।
उन्होंने बताया कि जिले में 30 मार्च को द्वितीय पाली में आयोजित इंटरमीडिएट का अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इसकी वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 13 अप्रैल को सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी। सुबह आठ से 11.15 के मध्य परीक्षा होगी। इस परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।