फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो दबोचे गए

असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो दबोचे गए

Sat, 30 Mar 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो दबोचे गए
तंबौर (सीतापुर)। लोकसभा चुनाव गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी है। दो लोगों को भी दबोचा गया है।
विज्ञापन


एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम समौदीडीह के मजरा इब्राहिमपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इस सूचना पर एसओ मय हमराही गांव पहुंचे और गन्ने के खेत में दबिश दी। दबिश के दौरान खेत में दो लोगों को दबोचा।
विज्ञापन


साथ ही उनके कब्जे से दो देशी रायफल, दो तमंचे 315 बोर बने, दो तमंचे अर्धनिर्मित, शिकंजा, ड्रिल मशीन, पंखिया, प्लास, हथौड़ा, पेंचकस, रेती, रिपिट व पेंच सहित कई उपकरण बरामद हुए। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपने नाम राजेश कुमार व ननकऊ निवासी इब्राहिमपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि अवैध असलहे बनाकर तस्करी करते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए राजेश पर 2007 में तंबौर थाने व 2012 में खीरी जनपद के ईसानगर थाने में अवैध असलहा बनाने के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed