{"_id":"5b8ed0e9867a5548362732b9","slug":"171536086249-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलसे
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां थाना क्षेत्र के रजुवापुर की घटना
पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में सोमवार की सुबह एक घर में गैस सिलेंडर के रिवास से आग लग गई। इस आग ने कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक परिवार के पांच सदस्य आग में बुरी तरह झुलस गए थे।
अग्निकांड में हजारों की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। मगर यहां पर चिकित्सकों ने सभी की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के रजुआपुर गांव में किसान चंद्रकुमार की बहू सूरजमुखी घर में रोजाना की तरह सोमवार की सुबह करीब 9 बजे खाना बनाने जा रही थी।
गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह माचिस जलाते ही आग भड़क उठी। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग से खुद को घिरा देख परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
मगर तब तक घर में मौजूद चंद्रकुमार, उसका बेटा कल्लू, बहू सूरजमुखी व देविन्द्री, पौत्र रंजीत व संजीत बुरी तरह से झुलस चुके थे। अग्निकांड में कपड़े, अनाज व अन्य सामग्री समेत हजारों रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
गैस सिलेंडर में लीकेज होने से यह हादसा हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची थी। घायलों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।
-दिनेश सिंह, एसओ पिसावां