फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   भैंस के पैर नीचे दबकर बालिका ने दम तोड़ा

भैंस के पैर नीचे दबकर बालिका ने दम तोड़ा

Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भैंस के पैर नीचे दबकर बालिका ने दम तोड़ा
छप्पर के नीचे सो रही थी बच्ची
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में भैंस के पैर तले दबकर एक मासूम की मौत हो गई। वह रात को छप्पर के नीचे सो रही थी। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे महमूदाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामले में पीड़ित परिवार ने भैंस स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम माधवपुरवा निवासी राजू की पुत्री सोनम (1) रविवार रात छप्पर के नीचे जमीन पर सो रही थी। बताते हैं कि इसी बीच गांव के त्रिवेणी की भैंस छप्पर के नीचे घुस गई। भैंस ने सो रही बच्ची पर पैर रख दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जिन्होंने भैंस को वहां से भगाया। लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिवारीजनों ने आननफानन सीएचसी पहुंचाया। यहां पर सोनम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवारीजनों ने पशु स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस घटना के संबंध में बालिका के परिवारीजनों ने गांव के त्रिवेणी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed