फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आठ घर कटकर घाघरा में समाए

आठ घर कटकर घाघरा में समाए

Fri, 28 Jul 2017 10:02 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
आठ घर कटकर घाघरा में समाए
आठ घर कटकर घाघरा में समाए
विज्ञापन

घाघरा का कहर बरकरार

रेउसा (सीतापुर)। गांजरी क्षेत्र में घाघरा का कहर बरकरार है। नदी जहां उफना रही है, वहीं तटीय क्षेत्र में जमकर कटान कर रही है। गुरुवार रात तटीय क्षेत्र के आठ घर कटकर घाघरा नदी में समा गए। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है, जिससे खतरा टलता नजर नहीं आ रहा है। उधर, बैराजों से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
घाघरा नदी इन दिनों म्योड़ी छोलहा से लेकर कटैला पुरवा गांव तक जबरदस्त कटान कर रही है। यह इलाका करीब 7 से 8 किलोमीटर का है। गुरुवार रात कटान की चपेट में आकर म्योड़ी छोलहा क्षेत्र के पासिन पुरवा निवासी रामधीरज, मुनेजर, श्रीपाल व सुकई के घर नदी में बह गए। दुर्गा पुरवा में बलराम व छेद्दू के घर कटकर नदी में बह गए हैं। गोड़ियन पुरवा में रामकुमार व प्यारेलाल के घर नदी की भेंट चढ़ गए हैं। जबकि तीनों गांवों में करीब 20 घर कटान के मुहाने पर हैं। इन घरों को परिवारों ने खाली करना शुरू कर दिया है। इतनी बर्बादी के बावजूद नदी के जलस्तर में किसी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिल रही है। रामलाल पुरवा, दुर्गापुरवा व कोनी के करीब बाढ़ का पानी गांवों की तरफ बढ़ रहा है। चहलारी पुल के निकट मौजूद करीब 500 बीघा खेती बाढ़ की चपेट में आ गई है। खेतों में पानी भरा हुआ है, जिनके ऊपर नावें चल रही हैं। नई बस्ती, चहलारी गांवों के निकट भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। उधर शारदा, घाघरा व बनबसा बैराजों से गुरुवार को 208036 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

बाक्स
पचीसा पर संकट बरकरार
घाघरा के बीच टापू पर बसे पचीसा गांव पर संकट बरकरार है। टापू का एक हिस्सा बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया है। इससे टापू के बचे हिस्से के भी बाढ़ की चपेट में आने का संदेह जताया जा रहा है। घाघरा का पानी है, कि नरमी बरतने को तैयार नहीं दिख रहा। जब जलस्तर बढ़ता है, तब टापू पर बाढ़ का खतरा रहता है, जलस्तर मामूली कम हुआ, तो कटान शुरू हो जाता है। घाघरा का भयावह रूप देखकर टापू पर मौजूद परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराजों से छोड़ा गया पानी
घाघरा बैराज 1,11,207 क्यूसेक
शारदा बैराज 39,395 क्यूसेक
बनबसा बैराज 57,434 क्यूसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed