{"_id":"5d0bd1fb8ebc3e60c372d194","slug":"156105572420-sitapur-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में डूबे युवक का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में डूबे युवक का नहीं चला पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। शेखपुर बिलौली पुल से शारदा सहायक नहर में कूदे युवक का दूसरे दिन गुरुवार को भी पता नहीं चल सका। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश कर रही है।
सदरपुर थाना व कस्बा निवासी श्याम प्रकाश उर्फ रमाकर पाठक (24) पुत्र वेद प्रकाश पाठक बुधवार सुबह घर से निकला था।
एकाएक श्याम प्रकाश शेखपुर-बिलौली के पास स्थित शारदा सहायक नहर पुल पर पहुंचा, वहां पर उसने बाइक खड़ी कर दी। बाइक पर मोबाइल रखकर अचानक नहर में छलांग लगा दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। गोताखोरों ने शेखपुर-बिलौली पुल से सिहारूखेड़ा पुल के बीच युवक को तलाशा मगर उसका कहीं पता नहीं चला।