फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आंधी पानी ने मचाई तबाही, छत से गिरकर किसान की मौत

आंधी पानी ने मचाई तबाही, छत से गिरकर किसान की मौत

Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आंधी पानी ने मचाई तबाही, छत से गिरकर किसान की मौत
छत से गिरकर किसान की मौत, दो घायल, कई स्थानों पर टिनशेड उड़े, पेड़ उखड़े
विज्ञापन

सीतापुर/ औरंगाबाद। जिले के कई हिस्सों में मंगलवार देर रात आए आंधी व बारिश ने जमकर तबाही मचाई। महोली कोतवाली क्षेत्र में छत से गिरकर एक किसान की मौत हो गई। जबकि मिश्रिख व थानगांव क्षेत्र में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार आंधी के कारण कई जगह टिनशेड उड़ने के साथ ही घर ढह गए और पेड़ उखड़ गए हैं। आम व केला की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के छहेलिया निवासी भन्नू (50) मंगलवार की रात छत पर सो रहा था। आधी रात के समय अचानक तेज आंधी के साथ बारिश आ गई।
विज्ञापन


इस वजह से भन्नू की नींद खुल गई। वह जल्दी से छत से उतरने के लिए भागा, तभी छत से बाहर गिर गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच भन्नू ने घर पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मिश्रिख क्षेत्र में भी तेज आंधी-बारिश ने तबाही मचाई है। इस क्षेत्र में सबसे बड़ी तबाही औरंगाबाद इलाके में हुई है। यहां करीब 20 पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। मोहर्रम अली के बरामदे का लिंटर ढह गया। जबकि कस्बे में करीब छह घरों के टिन शेड उड़ गए।

इससे औरंगाबाद निवासी भुट्टो (40) आंधी में उड़ रही टिन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। औरंगाबाद आम के बागों का क्षेत्र है। यहां आंधी की वजह से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मोहनलाल मौर्य की केले की फसल बर्बाद हो गई।

खंभा गिरने की वजह से औरंगाबाद कस्बे की बिजली भी गुल हो गई। इधर बुधवार दोपहर बाद थानगांव क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। यहां भी हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि थानगांव कस्बे में करीब 13 से अधिक घरों से टिन शेड उखड़कर हवा में उड़ते हुए चले गए।

थानगांव के कुंदौरा गांव में अवधेश का छप्पर दीवार समेत गिर गया। इससे अवधेश मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला। तब तक वह घायल हो चुका था। उसे आंधी व बारिश के बीच ही रेउसा अस्पताल ले जाया गया है।


इसी तरह से जिले के अन्य कई हिस्सों में तेज आंधी व बारिश हुई है। थानगांव प्रतिनिधि के मुताबिक, देर शाम तक आंधी व बारिश का कहर जारी था, जिसकी वजह से उस क्षेत्र में हुए नुकसान का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed