{"_id":"59737a6f4f1c1b18368b467e","slug":"151500740207-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधक के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
Updated Sat, 22 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रबंधक के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
प्राइवेट स्कूल में सरकारी पुस्तकों के वितरण का मामला
सीतापुर। महोली कस्बे के राम प्रताप बाल विद्या मंदिर में सरकारी पुस्तकें वितरित किए जाने के मामले में अब प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। बीएसए ने महोली बीईओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि बीएसए पन्नाराम को राम प्रताप बाल विद्या मंदिर में छापे के दौरान सरकारी पुस्तकें मिलीं थीं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनामिका गुप्ता बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कर रही थी। यह पुस्तके परिषदीय विद्यालय के बच्चों को बांटने के लिए आई थी। सरकारी स्कूल में वितरण को आई ये पुस्तकें इस विद्यालय में कैंसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। बीएसए ने पुस्तकों को अपने कब्जे में लेते हुए स्कूल प्रबंधक, महोली व पिसावां बीईओ को नोटिस जारी की थी। नोटिस के बाद जवाब न मिलने पर बीएसए ने बीईओ महोली को स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
बदला पटल
बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक सुनील सिंह शिक्षकों के समायोजन का पटल देख रहे थे। सुनील सिंह के अस्वस्थ्य होने के कारण बीएसए पन्नाराम ने उनसे यह पटल हटा लिया है। उनकी जगह कनिष्क लिपिक रामसहारे वर्मा को समायोजन पटल पर काम शुरू करने के निर्देश दिए है।