फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   15 more dengue patients found, ward full

Sitapur News: डेंगू के 15 और मरीज मिले, वार्ड फुल

Sat, 19 Oct 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 19 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
15 more dengue patients found, ward full
सीतापुर। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। जिला अस्पताल में हुई जांच में शुक्रवार को 15 और मरीज डेंगू से पीड़ित मिले हैं। जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है। वहीं एलाइजा टेस्ट के बाद चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में बना 10 बेड का डेंगू वार्ड फुल हो चुका है। जिले में डेंगू का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक पाव पसार लिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही काफी भीड़ थी। तीन फिजिशियन बुखार के मरीजों को देख रहे थे। फिर भी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। ओपीडी में दोपहर दो बजे तक भीड़ बनी रही। अधिकतर मरीज बुखार के चलते परेशान हो रहे थे। चिकित्सकों ने इन्हें पैथोलॉजी से जांच करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक चरण में इन मरीजों की कार्ड से जांच करवाई गई। इस जांच में 15 मरीज डेंगू से पीड़ित मिले हैं। हालत गंभीर होने पर इनमें से दो मरीजों को वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इससे 10 बेड का डेंगू वार्ड फुल हो गया है। वहीं कार्ड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव हाेने पर वार्ड में भर्ती चार लोगों का एलाइजा टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में इनके डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed