{"_id":"5b92c513867a557f5742d085","slug":"141536345363-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ब्लॉक प्रमुखों का होगा उप चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ब्लॉक प्रमुखों का होगा उप चुनाव
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिसूचना जारी, 15 को होगी वोटिंग
सीतापुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त ब्लॉक प्रमुखी के सीटों के उप चुनाव का एलान कर दिया। सीतापुर जिले में भी दो खाली सीटों पर चुनाव होगा। जिन सीटों चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी, उनमें पहला व एलिया ब्लॉक शामिल हैं। दोनों सीटों पर 15 सितंबर को मतदान होगा एवं उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड एलिया एवं पहला प्रमुख पद के लिए नामांकन 13 सितंबर को होगा। इस दिन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक दाखिल किए जाएंगे। अपराह्न 3 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 14 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 3 बजे तक नाम वापसी होगी।
15 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे शाम 3 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन अपराह्न 3 बजे से मतगणना की जाएगी। नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न होगी। निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना पूर्ण होने के पश्चात बिना किसी अनावश्यक विलंब के तत्काल परिणाम घोषित किए जाएंगे।